विष्णुगढ़। भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पूर्वी तथा पश्चिमी मंडल की ओर से होली के सुअवसर पर झारखंड वैवाहिक भवन में एनडीए के सहभागियों की उपस्थिति में पूरे हर्षोल्लास के साथ होली मिलन सामारोह का भव्य आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह आयोजन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने की।होली मिलन समारोह में बतौर मुख्यातिथि तिवारी महतो,विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने होली के सुअवसर पर तमाम प्रखण्ड वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।
सम्बोधन के पश्चात सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए,होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर मातृशक्ति ने होली के गीत गाकर जमकर होली का लुत्फ उठाया। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ पूरे जोश में होली मिलन समारोह के दौरान मोदी जिन्दाबाद,मनीष जायसवाल जिन्दाबाद,अबकी बार चार सौ पार के साथ पूरे जोश नारे लगाते दिखे।रंग गुलाल लगाने के पश्चात बने व्यंजनों का सभी ने जमकर लुत्फ उठाया।होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि माण्डू विधानसभा में पिछले चुनाव में एनडीए को 1,65,000 वोट मिले थे,
इस बार हमसबों को मिलकर वोटो की संख्या बढ़ाते हुए इसे 200000 पार करना है। इस मौके पर मुख्य रूप से महामंत्री सुमन कुमार,मंत्री अरविंद कुमार पप्पू,साँसद प्रतिनिधि मधुसुदन प्रसाद,साँसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन गुप्ता,महिला मोर्चा जिला मंत्री रीना बर्मन,आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल,मंत्री निर्मल कुमार,राजेश सोनी,हरि यादव,पूर्व साँसद प्रतिनिधि शम्भूनाथ पांडेय,डूमर चंद महतो,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सीमा देवी,पिंकी चौरसिया,मालती देवी,रिया देवी,शंकर स्वर्णकार,रविन्द्र कुमार बर्णवाल(दीपू भाई),आनंद कुमार पाठक,एके सिंह,निर्मल कुमार,सोबरन भगत,मोहन बर्णवाल,मनोज बर्णवाल,जगदीश बर्मन, दीपक रजक,प्रवीण कुमार महतो,शशि लाहकार,संदीप लाहकार,मनोज यादव,बिनोद गुप्ता,महादेव महतो,दीपू अकेला,गौतम वर्मा,बबलू साव,बबलू सिंह,विक्रम शर्मा,कन्हाई यादव,नीतीश कुमार बर्णवाल, संदीप कुमार कसेरा, अनूप कुमार कसेरा,सुनील मिश्रा, अनुज पांडेय,कुन्दन शर्मा,राजू यादव,चेतलाल महतो,धर्मबीर यादव,रंजीत यादव,मनोज यादव, समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।