भीषण सड़क हादसा में बस ने बाइक सवार को रौंदा, दो सगे भाइयों की मौत

0
347

बिष्णुगढ़: बनासो के गरहमुर्गी बिष्णुगढ़ गोमिया पथ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दो सगे भाइयों को शबीर बस पंजीयन संख्या जेएच 02 वाई 6087 चालक ने बस को लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे दोनों भाइयों में बड़े भाई तीस वर्षीय बिरजू सिंह की मौत घटनास्थल पर हो गई वही उसके छोटे भाई 27 वर्षीय महादेव सिंह की इलाज हेतु हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे के आसपास की है। इस बाबत मृतकों की मां मोहनी देवी उम्र 62 वर्ष पति स्व० महरु सिंह ग्राम माघा थाना चतरोचट्टी जिला बोकारो ने बताया कि मेरे दोनों पुत्र बिरजू सिंह एवं महादेव सिंह दोनों पिता स्व० महरु सिंह अपने गाँव से बनासो बाजार छोटे पुत्र महादेव की शादी की खरीदारी के लिए कपड़ा दुकान गए थे,लौटने के क्रम में शबीर बस द्वारा गरहमुर्गी के पास पीछे से टक्कर मार दी गई,

जिससे मेरे दोनों पुत्रो की मौत हो गई है। इस घटना से ग्रामीणों ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि इस वृद्धा पर तो दुखों का पहाड़ टूट गया पड़ा है मृतक महादेव सिंह की दो अप्रैल को शादी होने वाली थी उनके घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जहां बीस वर्ष पूर्व मोहनी देवी के पति का स्वर्गवास हो गया था

वही आज उनके दोनों बेटों की घरवालो को रो रोकर बुरा हाल है वही घटना की सूचना पाकर बिष्णुगढ़ पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here