भुवनेश्वर पटेल के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई

0
38

बिष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो में बुधवार को कोडरमा सांसद, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल के अध्यक्षता में एक बैठक की। बैठक में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत 15 जून को समय 11 बजे दिन कोडरमा लोकसभा क्षेत्र का लोकसभा भारत स्तरीय विशाल महारैली बगोदर स्टेडियम में आहूत की गई है। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार श्रीमती बसुंधरा राजे सिंधिया का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में महारैली में शामिल होने की अपील की। बैठक में बिष्णुगढ़ प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुखदेव महतो,मुखिया प्रतिनिधि अजय मिर्धा, पसंस बहाराम हंसदा,घनश्याम महतो,जगदीश महतो,रामानंद सिंह,अर्जुन महतो,रामानंद सिंह,अरविंद सिंह,दशरथ ठाकुर,प्रदीप महतो,राजेन्द्र कुमार महतो,विजय कुमार महतो,संतोष महतो,कन्हाई महतो,सोमर महतो,समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here