मंत्री स्व.जगरनाथ महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

0
162

 

*बिष्णुगढ़:* बिष्णुगढ़ समिति के पदाधिकारी झारखंड सरकार के दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के श्राद्ध कार्यक्रम ब्रह्म भोज में उनके पैतृक गांव आलारगो, सिमराकूल्ही में शामिल हुए। झामुमो मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल बगोदर विधानसभा के युवा नेता नीतीश पटेल जी ने स्व. जगरनाथ महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। युवा नेता गौरव पटेल दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी और पुत्र से भी मिले।

इस अवसर बिष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी, प्रखंड सचिव संजय प्रजापति , राणा इकबाल खान , संजय पटेल ,अनुराग बर्मन ,दुलारचंद पटेल , राजू महतो , प्रसादी यादव ,डीएम राज, अरुण महतो,शेख वसीम , देवचंद पटेल ,प्रकाश महतो , मुकेश महतो समेत अन्य सैकड़ों नेतागण दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व.जगरनाथ महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here