मडमो में मैट्रिक इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया

0
219

बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत मडमो पंचायत सचिवालय में गुरुवार को मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय मुखिया कुंती कुमारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत समारोह के साथ हुई काफी संख्या में सफल छात्र छात्राओं उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालक फुलचंद पटेल के द्वारा किया गया। सभी वक्ताओं ने बारी बारी से बच्चों को कैरीयर से संबंधित जानकारी दिए। और छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित स्थानीय मुखिया ने संबोधित करते हुए बोली कि इस तरह कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चे प्रोत्साहित होते हैं और लगातार मेहनत करते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। मडमो पंचायत में जब भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होगा हम जरूर आयेंगे। वहीं मुखिया जी ने कहा कि इस तरह कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चे प्रोत्साहित होते हैं पंचायत शिक्षित और अग्रसर होगा वहीं मौके पर पसस बहराम हसदा उप मुखिया पूनम कुमारी प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुखदेव महतो वार्ड सदस्य अर्जून महतो ललिता देवी अनीता देवी संतोष महतो राजू महतो घनश्याम महतो रामानंद सिंह शिक्षक ललितनारायण महतो भुवनेश्वर पटेल रामचन्द्र महतो दिनेश कुमार मुकेश सिंह अरुण सिंह विजय महतो पंकज कुमार मनोज कुमार राजेंद्रा महतो समाजसेवी कैलाश महतो जीबाधन महतो रूपलाल महतो अरविंद कुमार लखेंद्र महतो राजेश कुमार संजीत रवानी समेत दर्जनों मैट्रिक इंटर कला विज्ञान वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राएं एवं अभिवावक उपस्थित थे ll

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here