बिष्णुगढ़ : बिष्णुगढ़ प्रखंड के बकसपुरा में गुरूवार को झामुमो जिला समिति के आदेशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत् झामुमो मांडू विधानसभा क्षेत्र के सोशल मिडिया प्रभारी संजय कुमार पटेल के अध्यक्षता में पंचायत कमेटी का गठन किया गया | इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सह संयोजक मंडली के अध्यक्ष कपिल देव चौधरी जी,बिष्णुगढ़ प्रखंड सचिव सह संयोजक मंडली के सदस्य संजय कुमार प्रजापति,सदस्य मनोवर आलम जी उपस्थित रहे |
बैठक में पंचायत कमेटी के निर्माण में विभिन्न पहुलओ पर चर्चा करते हुए आगामी 2024 के लोकसभा विधानसभा के चुनाव की तैयारी को देखते हुए पार्टी के संपर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सरकार ने राज्य हित में बेहतर कार्य कर रही है. संगठन को बूथ स्तर से पंचायत स्तर तक मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है| बिष्णुगढ़ प्रखंड के सभी पंचायतों में पूर्ण रूप से गठन कर मजबूत किया जाएगा. नए एवं ऊर्जावान युवाओं को अवसर देकर पार्टी को नई धार दी जाएगी| मांडू विधानसभा क्षेत्र के मिडिया प्रभारी संजय कुमार पटेल ने कार्यकर्ताओं से सवांद करते हुए कहा कि यहां पर उपस्थित कार्यकर्ता पुरा जोश खरोश एवं समर्पित भावना पूर्व से पार्टी के समर्पित सिपाही है. सभी नए सदस्यों को पंचायत के नए जिमेदारी दिए जाने पर उम्मीद से बेहतर काम करेंगे वे मुझे पूर्ण विश्वास है|
सर्व समिति से बकसपुरा पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप महतो (उपाध्यक्ष), तूफानी अंसारी , उपाध्यक्ष इकरार अंसारी ,(संयुक्त सचिव) सरयू महतो , गांगो महतो संगठन सचिव , मुकेश महतो , हेमंत कुमार उप मुखिया प्रतिनिधि ( कोषाध्यक्ष ) बहादुर महतो (कार्यकारणी सदस्य),संतोष सिंह , किशोर कुमार महतो , सफीक अंसारी , मजलूम अंसारी , पवन कुमार महतो , आशिफ अंसारी , किशोर महतो , कुंजलाल महतो , धनेश्वर महतो , गौतम कुमार ,को चुना गया | तत्पश्चात सभी नए सदस्यों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत एवं विचारधारा को जिम्मेदारी पूर्वक बढ़ाने का निर्देश दिया गया | मौके पर मजलूम अंसारी ,उस्मान अंसारी , शमशेर आलम, दिनेश कुमार महतो ,शरीफ अंसारी , ओमप्रकाश कुमार, प्रदीप कुमार, बबली कुमार ,किशोर महतो, राहुल कुमार धनेश्वर कुमार सूर्यकांत कुमार , सतीश कुमार, किशोर कुमार ,पवन कुमार, नागेंद्र महतो ,जोगेंद्र महतो आरती कुमारी ,अफताब आलम , विजय कुमार द्वारिका राम ,विकी राम , अजय राणा , सहदेव राणा ,इत्यादि सैकड़ों की संख्या में पार्टी के सदस्य गण ग्रामीण लोग उपस्थित थे|