मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन एवं धोती साड़ी का मुखिया मोतीलाल महतो ने वितरण किया

0
113

बिष्णुगढ़: बिष्णुगढ़ प्रखंड के करगालों पंचायत में मुखिया मोतीलाल महतो ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र सेंटर का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुखिया ने बच्चों की बीच स्कूल ड्रेस,बैग,जूता,मौजा,थरमस,टूथब्रश,स्लेट, पेंसिल का वितरण किया।इस दौरान मुखिया मोतीलाल महतो ने कहा कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए सरकार द्वारा ये सारी सामग्री दी गई है।ताकि बच्चों को पढ़ने में सुविधा मिल सके। इसके अलावे करगालों पंचायत में बिना देवी एवं चमेली महिला मंडल जनवितरण प्रणाली की दुकान में सोना सोबरन राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजना के तहत मुखिया मोतीलाल महतो ने वितरण किया। इस दौरान मुखिया ने कहा कि झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी सोना सोबरन योजना का लाभुक इसका लाभ उठाएं और अपने पहनावे में इसे इस्तेमाल करें।वही उद्घाटन मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य युगल कुमार महतो, उपमुखिया प्रमिला देवी, वार्ड सदस्य लालकिसुन साव, खूबलाल साव, टोकन नायक, अख्तर अंसारी, नीरज मिस्त्री, जितेंद्र महतो, ढालचंद राणा, सुरेश महतो, आंगनबाड़ी सेविका मीना देवी, सुनीता देवी समेत कई ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here