बिष्णुगढ़ युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने भाग लिए
बिष्णुगढ़ :कांग्रेस पार्टी की मजबूती एवं विस्तार वादी नीति के मद्देनजर एक अहम बैठक रामगढ़ जिला के रांची रोड स्थित होटल यस रेस्टोरेंट में रामगढ़ जिला अध्यक्ष अजीत करमाली की अध्यक्षता एवं झारखंड प्रदेश सचिव ताहिर अली की उपस्थिति में संपन्न हुई.जिसमें बिष्णुगढ़ प्रखंड से बिष्णुगढ़ युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने भाग लिया , बैठक का मुख्य उद्देश्य युवा कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत हो एवं पार्टी का विस्तार है | जिससे कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं की विचारधारा एक -एक व्यक्ति तक पहुंच पाए. इसी कड़ी में रामगढ़ जिला अध्यक्ष श्री करमाली के आदेशानुसार 2 विधानसभा क्षेत्र मांडू एवं रामगढ़ के विधानसभा कमेटी एवं प्रखंड कमेटी सत्यापन की सूची प्रदेश कमेटी को भेजी जाएगी| मौके पर सिंको खान , उत्तम कुमार, जियाउल अंसारी, अभिमन्यु कुमार, आजाद कुमार, विक्की सागर, रोहन कुमार ,राहुल सागर, संजू गुप्ता, अजय सागर, हसन अंसारी, आजाद खान इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे |