राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया

0
226

 

*बिष्णुगढ़:* बिष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो पंचायत भवन में सोमवार को पंचायती राज दिवस मनाया गया| इस अवसर पर पंचायत के मुखिया मोतीलाल महतो जी ने कहा कि पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को प्रतिवर्ष मनाया जाता है. इसकी शुरुआत 2010 को की गई है. यह दिन 1992 में संविधान के 73 वें संशोधन के अधिनियम का प्रतीक है.

इस ऐतिहासिक संशोधन के जरिए जमीनी स्तर की शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया गया और पंचायती राज नाम की एक संस्था की बुनियाद रखी गई.भारत के पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया था| साथ ही सखी मंडल से मिला मिनी ट्रैक्टर को विधिवत रूप से पुजा करा कर मुखिया मोतीलाल महतो ने सखी महिला मंडल को सौंपा | उन्होनें कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जेसीपीएल सखी महिला मंडल को टेक्स्ट दिया जा रहा है

जिससे ट्रैक्टर से बड़े पैमाने से खेती करके आत्मनिर्भर बन रहे हैं| मौके पर पंचायत समिति सदस्य जुमल कुमार महतो उप मुखिया प्रमिला देवी,पंचायत सचिव रामाचंद्र प्रसाद, वार्ड सदस्य प्रभा देवी, लालकिसुन साव,खुबलाल साव टोकन साव, सखी महिला मंडल अध्यक्ष मिना देवी, सहदेव दास, तुलसी महतो,अक्तर अंसारी, एंव सभी रखी मंडल सदस्य इत्यादि ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here