राहुल कुमार गुप्ता ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को खेल मैदान और यात्री पड़ाव के लिए जमीन मुहैया करवाने कि मांग

0
38

बिष्णुगढ़ : बिष्णुगढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू)प्रखंड अध्यक्ष सह बिष्णुगढ़ उप मुखिया संघ अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता ने बिष्णुगढ़ प्रखंड के सात मिल के समीप यात्री शेड एवं नवादा तथा कुसुम्भा के अलखरी कला गाँव में खेल मैदान निर्माण हेतु जमीन मुहैया करवाने के संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड में सात मिल फारेस्ट चेकनाका के पास पिछले कई वर्ष से यात्री सफर करने के लिए चेकनाका के पास आते। है। यात्री पड़ाव नहीं होने के कारण धुप और बारिश में यात्रिओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ तक की यात्री सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करते है जिस कारण यात्रिओं को जानमाल का खतरा बना रहता है। साथ ही साथ खेल मैदान के अभाव में प्रखंड के युवा अपने खेल का प्रदर्शन और अभ्यास नहीं कर पा रहे है।जिस कारण युवाओं का प्रतिभा निखर नहीं पा रहा है।अंतः श्रीमान से निवेदन है की उपरोक्त समस्यों को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित स्थानी मे वन भूमि (वन रहित) मुहैया कराने की कृपा करें। यात्री शेड मैदान हेतु भूमि मुहैया कराने की मांग कि है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here