वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र, बिष्णुगढ़ के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
156

 

 

बिष्णुगढ़ : वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र, बिष्णुगढ़ के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी श्री विजय कुमार उपस्थित थे। इन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित टेक्निकल डीटेल्स, धाराएं, सड़क दुर्घटना से बचाव एवं उनका उपाय इत्यादि चीजों पर विस्तृत रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनता लोगों को उन्होंने बताया। इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री संतोष कुमार लोगों को सड़क दुर्घटना से कैसे बचा जा सकता है इसके लिए विस्तार से अलग-अलग उदाहरण देकर लोगो को समझाने का काम किए। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र की तरफ से अलग अलग तरह का पुरस्कार, हेलमेट इत्यादि का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष महोदय श्री राम नारायण सिंह ने लोगों को सचेत होकर‌ एवं नशे में ना रहकर गाड़ी चलाने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में अंचल अधिकारी श्री राम बालक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी श्री अरुण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजय कौनगारी, श्री ओमकार नाथ शर्मा, पवन प्रताप सिंह, गणेश तिवारी, राजू श्रीवास्तव, अखिलेश बर्मन, अनुराग बर्मन, पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी, शेखर सुमन, 20 सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव, पूर्व जिला परिषद यशोदा देवी, प्रखंड के सभी पत्रकारगण, गणेश लाल, अरविंद लाहकार, शशि लाहकार अलग-अलग पंचायत के सदस्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देना एवं उसका महत्व बताना है। हमारी छोटी-छोटी गलत आदतें दुर्घटना को अंजाम दे सकती हैं इसके लिए वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र लगातार जागरूकता अभियान चलाता रहेगा एवं समाज में सड़क दुर्घटनाएं कम हो इसके लिए प्रयास करता रहेगा। वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के संस्थापक ऋत्विक मिश्रा ने सभी का इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया है एवं बदलाव की उम्मीद भी जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here