विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ में गुरुवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सन्नी कुमार ने तथा इसका संचालन केन्द्रीय सचिव (युवा मोर्चा) शाहिद अंसारी एवं रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में धीमी गति से हो रहे कार्य को लेकर आगामी 11 मार्च ,2024 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने हेतु विष्णुगढ़ प्रखंड का चयन सर्वसम्मति से इस बैठक में किया गया। आयोजित इस बैठक में पंचायत कमिटी के गठन को लेकर भी सहमति बनी। कहा गया कि 8 मार्च को नवादा , गैड़ा , बेड़ा हरियारा ,10 मार्च को सिरय, अचलजामो , एवं करगालो पंचायत कमिटी का गठन कर लिया जाएगा । इस बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग जिला कोर कमिटी सदस्य , सह पूर्व जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश सिंह पटेल , सुशील महतो , केन्द्रीय संगठन मंत्री सह प्रभारी चतरा विधानसभा एवं बरकट्ठा विधानसभा महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल , केन्द्रीय महामंत्री ( युवा मोर्चा) उमेश कुमार , प्रदीप कुमार , सुजीत कुमार , विकास कुमार , नारायण महतो , विनोद कुमार , गिरधारी महतो ,डेगलाल महतो , प्रकाश कुमार , रंजीत कुमार शुभम कुमार एवं रामकृष्ण कुमार समेत झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्य व क ई गणमान्य लोग उपस्थित थे।