विस्थापित संघर्ष मोर्चा का डीवीसी कैंपस में आमरण अनशन तीसरा दिन भी जारी रहा

0
118

अनशनकारियों की बिगड़ी स्वास्थ्य की गई जांच

बिष्णुगढ़: बिष्णुगढ़ प्रखंड के कोनार डैम में विस्थापित संघर्ष मोर्चा नावाटांड के विस्थापितों के द्वारा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का आरंभ 4 अप्रैल 2023 को कि गई थी| जिससे आज अनशन का तीसरा दिन भी जारी रहा| अनशनकारियों ने माननीय झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो के निधन की सूचना पाकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए खड़े होकर मौन रखकर शोक व्यक्त किया| साथ ही आज का संबोधन स्थगित रखी गई. अनशनकारी महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल ने विस्थापितों से आज का संबोधन बंद रखने की बात कही।


तीसरे दिन अनशनकारी सुरेश राम व माही पटेल दोनों का स्वास्थ्य बिगड़ा सीएचसी बिष्णुगढ़ से डॉक्टर वन्दना जी की टीम पहुंची और स्वास्थ्य की जायजा लिएं और जांच किएं|
आज तीसरे दिन अनशनकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के आंदोलनकारी मोतीलाल महतो एवं डुमरी अध्यक्ष पहुंचे| मुखिया चंद्रशेखर पटेल, जीतन महतो, रामचंद्र राम, ननकु करमाली, सहदेव राम डालचंद कुमार, भीम कुमार, मंजू देवी, शांति देवी, झमनी देवी, संतोष, काशी, प्रकाश महतो, बिशून महतो, वकील महतो, मोसमत बिसनी, चंद्रिका महतो इत्यादि लोग उपस्थित थे||