बिष्णुगढ़: बिष्णुगढ़ प्रखंड के सारुकूदर पंचायत भवन में गुरुवार को पंचायत मुखिया उत्तम महतो ने विधवा, समाजिक सुरक्षा एवं वृद्धा पेंशन स्वीकृति पत्र का दस लाभुकों के बीच वितरण किया मुखिया उत्तम महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से दस लोगों का आवेदन देकर पेंशन स्वीकृत कराया था। जिसको लेकर सारुकूदर पंचायत भवन में स्वीकृति पत्र का वितरण किया।
इस दौरान मुखिया उत्तम महतो ने कहा कि विधवा,असहाय, वृद्धा को पेंशन से बहुत सहारा मिलता है। हर असहाय को पेंशन और हर गरीब को राशन दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है।इस दौरान सोमरी देवी, दर्शनी देवी, जलेश्वरी देवी, फागु महतो, सुभद्रा देवी, डूमरचंद्र महतो, होरिल मिस्त्री, फाराचांच जीवलाल महतो, इब्राहिम अंसारी सारुकूदर को स्वीकृति पत्र दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड सदस्य ललिता देवी, करमली अंसारी, पंचायत सचिव सरजू पासवान, टेकलाल महतो, नंदलाल महतो, योगेंद्र पटेल, नीतीश कुमार आदि मौजूद थे।