बिष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को श्रम विभाग झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निबंधित श्रमिकों के बीच पैंट -शर्ट /साड़ी योजना के तहत निबंधित श्रमिकों के बीच पैंट -शर्ट /साड़ी मुखिया मंजू देवी के हाथों द्वारा वितरण किया गया| मौके पर प्रखंड श्रमिक मित्र राजेश्वर महतो ने श्रम विभाग के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजना श्रमिक औजार सहायता योजना सेफ्टी किट योजना साइकिल सहायता योजना मातृत्व प्रसुविधा योजना मृत्यु दुर्घटना योजना चिकित्सा सहायता योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दिए| साथ ही प्रत्येक वर्ष ₹100 वार्षिक अंशदान करने के लिए प्रेरित किया गया.ताकि निबंधित श्रमिकों का बीमा सुरक्षित रहे| इस अवसर पर मुखिया मंजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा,प्रखंड श्रमिक मित्र राजेश्वर महतो, ऋषि कुमार,हीरामन महतो, ईश्वर महतो सोहा देवी विलासों देवी, बिंदु देवी,सोमरी देवी, धनेश्वर महतो समेत अन्य निबंधित श्रमिक ग्रामीण लोग मौजूद थे||