श्री श्री 10008 श्री विष्णु महायज्ञ सा राधा कृष्णा प्राण प्रतिष्ठा एवं

0
39

बिष्णुगढ़ के भुताही मुरगांवो में श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल थे। भुतही मुरगांवो नदी के किनारे सीताराम मंडल के द्वारा राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण किया गया है। सीताराम मंडल ने बताया कि यह महायज्ञ नौ दिवसीय किया गया है। महायज्ञ में मुंबई इस्कॉन मंदिर के शिवराम दास प्रभु कथावाचक को बुलाया गया है वह प्रतिदिन भक्तों को कथा का रसपान करवाएंगे। बनारस के आचार्य वीरेंद्र पांडेय यज्ञाचार्य के रूप में होंगे। प्राण प्रतिष्ठा ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। कलश यात्रा में ढोल नगाड़े के साथ शंखनाद गगनभेदी नारों के साथ जल यात्रा निकाली गई थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक सीताराम मंडल, सचिव राजू साव, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल, बजरंग दल के जिला संयोजक वरुण ठाकुर, झामुमो नेता गौरव पटेल, सूरज कुमार, महादेव मंडल, संतोष मंडल, लीलावती देवी, प्रदोष मंडल, सुखदेव मंडल, जागेश्वर मंडल, हीरामन महतो, गुरु प्रसाद साव, आशीष कुमार प्रकाश प्रकाश कुमार, मुखिया लक्ष्मी कुमारी, अशोक मंडल, जयनाथ साव, नागेश्वर प्रसाद, कामेश्वर मंडल, पूर्व मुखिया कैलाश महतो, गंगाधर महतो, रामदेव प्रसाद, सरजू नायक, उमेश मंडल, राधिका देवी, तारा देवी, उषा देवी, देवंती देवी, गायत्री देवी, सुखदेव नायक, सोनू कुमार, नरेश प्रसाद, रामदेव प्रसाद, प्रेम मंडल, छेदी यादव, चिंता देवी, किरण देवी, अंजू देवी, बालेश्वरी देवी, पार्वती देवी, पूर्व पंचायत समिति कामिनी देवी, बबीता देवी, सीमा कुमारी समेत कई लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here