संथाल समाज दिशोम मांझी परगना बिष्णुगढ़ प्रखंड कमिटी द्वारा पड़वा पोखर सोहराय टाँड में हूल दिवस मनाया गया

0
40

 

 

बिष्णुगढ़: बिष्णुगढ़ संथाल समाज दिशोम मांझी परगना बिष्णुगढ़ प्रखंड कमिटी द्वारा पड़वा पोखर सोहराय टाँड में हूल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया| जिसमे संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के दिशोम जोगवा एतो वास्के जी के द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया| साथ ही

हूल दिवस के मौके पर शहीद चानकु महतो,सिदो-कान्हू, तथा फूलो-झानो समेत सभी वीर-वीरांगनाओं के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पण कर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया| साथ ही कहा कि उन सभी की शौर्य गाथाएं, भावी पीढ़ियों को शोषण व अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी। हूल दिवस हूल जोहार

झारखण्ड के अमर बलिदानियों अमर रहे, जय झारखंड

जोहार झारखंड इत्यादि प्रकार के नारे लगाए गए| संथाल समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष शिबू सोरेन सह सचिव मोहन कुमार हादसा तथा सह सचिव देवी राम हेंम्ब्रम, बिष्णुगढ़ प्रखंड कमेटी के सदस्य नागेश्वर मरांडी, सुरेश हादसा, मुकेश हादसा, भेलवारा पंचायत के मुखिया लक्ष्मी कुमारी इत्यादि सैकड़ों महिला पुरुष संथाल समाज कमेटी के सदस्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here