सड़क दुर्घटना में पारा शिक्षक संतोष महतो की मौत

0
315

 

*बिष्णुगढ़:* बिष्णुगढ़ में बुधवार की रात सड़क हादसे में घायल शिक्षक संतोष महतो की मौत हो गई। वह कैलुजारा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक थे। वह बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी। वह बिष्णुगढ़ के जमनीजार के रहने वाले थे। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। बता दें कि बिष्णुगढ़ में 15 दिनों के भीतर लगभग सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी हैं। बीते दो दिनों में यह तीसरी मौत है। एक दिन पहले ही इसी सड़क पर हादसे में नवादा के कर्बला चौक में दो लोगों की जान चली गई थी। इसके पहले गरहमुर्गी के पास एक बाइक और बस की टक्कर में दो सगे भाईयों की मौत हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here