बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत सारूकुदर पंचायत में मुखिया उत्तम महतो के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरूआत की गई।स्वच्छता अभियान का प्रारंभ पंचायत भवन से सारूकुदर मुख्य गली भ्रमण कर ठोस कचरा एंव प्लास्टिक कचरे का संग्रहण किया गया।पंचायत के आम जनता के साथ वार्ड सदस्य शिक्षक आंगनबाड़ी सेविका जलसहिया सहिया दीदी समाज सेवी ने शपथ के साथ कहा कि स्वच्छता ही विकास की पहली सीढ़ी है।
किसी ग्राम, कस्बे शहर या देश तभी मजबूत हो सकता है, जब उस जगह की साफ सफाई हो।अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि गंदगी और कचरा फैलाने वाले हम और आप ही हैं सफाई किसी के भरोसे नही छोड़ना है। सरकार को सहयोग श्रमदान कर कचरा संग्रहण कर,शौचालय का उपयोग करके करना है।मुखिया ने शपथ कार्यक्रम मे कहा कि पाप साफ करने वाला भगवान है,
तो गंदगी साफ करने वाला महान हैं।यह भी जीवन रक्षक कार्य है।कुछ लोग सोंचते हैं हमारे थोड़े सा कचरा फैलाने से क्या होगा। थोड़ा सा कचरा ही ज्यादा हो जाता है।गांधी जी ने आजादी की लड़ाई में कहा था।कि जितनी जरूरी स्वतंत्रता है उससे जयादा जरूरी स्वच्छता है।नारे को चारितार्थ करना है।
समूचे पंचायत में विभिन्न प्रकार के स्लोगन जैसे सुनो भैया,सुनो बहना स्वच्छता है, अनमोल गहना।सौ बीमारी की एकदवाई ,साफ-सफाई,साफ- सफाई गली में पानी मत बहाना नही तो देना होगा जुर्माना, बाहर का पानी अंदर जाएगा, कुआं का पानी बाहर आएगा, लोगो को संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य बेबी देवी,सुशीला देवी, उमा देवी, गुलाब राम,पुरन महतो, चेतलाल महतो,टेकलाल महतो, महेंद्र राम,नंदलाल राम,भोला सिंह,प्रधानाध्यापक भोला महतो, सहायक शिक्षक दुलारचंद महतो, नुनूचंद महतो,टेकनारायण महतो,आंगनबाड़ी सेविका मधु देवी,मीना देवी,पिंकी देवी,किरण देवी,सुमित्रा देवी,जेएसएलपीएस
जागेशवरी देवी,यशोदा देवी,बासो देवी,विजय महतो,लक्ष्मण महतो जानकी देवी,मनु महतो समेंत काफी संख्या मे लोग मौजूद थे।