सुदूरवर्ती क्षेत्र आदिवासी टोला दुमुहान में 100 केवी नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया

0
118

बिष्णुगढ़ : बिष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र आदिवासी टोला दुमुहान में गुरुवार को 100 केवी नया ट्रांसफार्मर का विधिवत पूर्वक नारियल फोड़कर फीता व काटकर हजारीबाग जेएमएम पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य देवीराम हेमरॉम के द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया|ग्रामीण जनप्रतिनिधि लोगों ने बताया कि बिते 15 दिनो पूर्व से ट्रांसफार्मर में खराबी आने से गांव में बिजली नहीं जल रही थी. जिससे ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. अंधेरों मे रात काटना पड़ा| साथ ही इस भीषण गर्मी और खेती बाड़ी के सीजन में वर्षा ना होने के अलावे बिजली गुल से अधिक परेशान थे| हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा और हजारीबाग जेएमएम पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य देवीराम हेमरॉम पंचायत समिति सदस्य बिनोद सोरेन, जेएमएम पंचायत अध्याछ सुरेश हंसदा, समाज सेवी शनि सोरेन के पहल से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया| गांव में नए ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों ने सराहना व्यक्त कर धन्यवाद और आभार व्यक्त किए| इस क्रम में ग्रामीणों में काफी खुशियां देखने को मिली| मोतीराम मरांडी, होपन मरांडी शिकारी मरांडी, बुधन मरांडी, बहराम सोरेन, कार्तिक मरांडी, रामलाल सोरेन, फूलचंद मांझी, सुंदरलाल मुर्मू, धनीराम मांझी, मंटू कुमार इत्यादि सैकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित थे||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here