*बिष्णुगढ़ :* बिष्णुगढ़ प्रखंड के चौथा गांव सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय पहुंचे| पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया| भारतीय कानूनों को विश्व का सर्वोतम कानून व्यवस्था बनाने के लिए उनके द्वारा देश भर में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है| इस दौरान उन्होंने बताया कि देश की कानून व्यवस्था को विश्व का सर्वोत्तम कानून व्यवस्था बनाने की मांग को लेकर 12 सालों से देश भर में जन जागरण अभियान चला रहे हैं| साथ ही बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट में छुट्टी की अवधि में वे यह अभियान चलाते हैं. देश के दो सौ जिलों में उनके द्वारा अभियान चलाया जा चुका है और देश के सभी जिलों में पहुंचकर लोगों को इसके लिए जागरूक करने का अभियान जारी रहेगा| उन्होंने कहा कि वोट और नोट के जहां फायदे नहीं दिख रहे हैं वह महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो रहे हैं.
कहा कि सड़क, अस्पताल, हवाई अड्डा, हाइवे, स्कूल आदि बन रहे हैं. इसके बनने से वोट और नोट दोनों के फायदे होते हैं. जनसंख्या नियंत्रण कानून एवं धर्मांतरण कानून बनाने में न वोट के फायदे हैं न नोट के, ऐसे में इस कानून को बनाए कौन. कहा कि कई देशों में विदेशी घुसपैठियों को फांसी देने का कानून है मगर भारत में नहीं है. चूंकि घुसपैठियों से नोट एवं वोट मिल रहे हैं. वे चुपके से आते हैं फिर अवैध रुप से भारतवासी होने का कागजात बनाते हैं, कागजात बनाने में नोट मिलते हैं और फिर उनके द्वारा वोट दिए जाते हैं| उन्होंने कहा है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत संविधान निर्माताओं के सपने थे, जो आजादी के 75 साल बाद भी अधूरे हैं| मौके पर सुखदेव यादव, भाजपा नेता आशिष कुमार उर्फ बोर्डर, मुकेश कुमार मंडल, किशोरी राय, उमेश पांडेय, अशोक यादव, सुनिल पांडेय, कमेश यादव, रामेश्वर यादव, किशोर इत्यादि लोग उपस्थित थे|