सुहागन महिलाओं ने अपने पति के लंबी उम्र के लिए कि वटवृक्ष की पूजा अर्चना

0
470

बिष्णुगढ़: प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए शुक्रवार को वटवृक्ष की पूजा अर्चना की| प्रखंड के गाल्होवार पंचायत में सुबह होते ही व्रतियों ने स्नान ध्यान और सोलह सिंगार कर वटवृक्ष के नीचे महिलाओं ने सुहाग के लाल चुनरी ओढ़ कर वटवृक्ष के छांव तले अपनी पति की लंबी उम्र की कामना की. वही माता सावित्री की पूजा अर्चना कर वटवृक्ष मे धागा लपेटते हुए परिक्रमा की गई| पुजारी द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई गई. सुहागिनों ने पूजन सामग्री फल, फूल, बांस से निर्मित पंखा आदि सामग्रियां पुरोहित को दान किए। पूजा संपन्न होने के पश्चात जल और फल आदि का ग्रहण किया| बताया जाता है कि इसे देख जेष्ठ मास के अमावस्या के दिन माता सावित्री ने अपने पति सत्यवान के जीवन की रक्षा करते हुए अमराज से अपने पति के प्राणों को रक्षा से मुक्त कर दिया था. माता सावित्री के पतिव्रता की शक्ति से अमराज को भी हार मानना पड़ा था | इस दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति के लंबी आयु सौभाग्य तथा पुत्र प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती है| और बरगद के पेड़ को पूजा करती है||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here