सेंगल अभियान के तहत तीन प्रखंडों में सेंगेल कमिटि का किया गया विस्ता

0
198

बिष्णुगढ़ : सेंगेल अभियान के तहत 07 अप्रैल 2023 को टाटीझरिया प्रखंड के बाजार टांड मे सेंगल अभियान हजारीबाग जिलाध्यक्ष बहराम हांसदा की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। जिसमे तीन प्रखंडों के सेंगल कमिटी का विस्तार किया गया। बिष्णुगढ़ प्रखंड, टाटीझरिया प्रखंड, इचाक प्रखंड से आये सेंगेल कार्यकर्ताओ में से जिम्मेदारी सौपी गई। जिसमे बिष्णुगढ़ प्रखंड से फूलचंद सोरेन सेंगल बीडीओ, बाबूचंद हेम्ब्रम सेंगल अध्यक्ष, मेहीलाल मराण्डी सेंगल परगना, टाटीझरिया प्रखंड से मेहीलाल मरांडी सेंगल बीडीओ, बाबूराम मुर्मू सेंगल परगना, अशोक किस्कू सेंगल अध्यक्ष, इचाक प्रखंड से लालजी

सोरेन सेंगल बीडीओ, बाबूराम हांसदा सेंगल अध्यक्ष चुने गये। बैठक को सम्बोधित करते हुए सेंगल प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू नें कहा कि आज आदिवासी समाज के अस्तित्व पर चौतरफा हमला जारी है। आदिवासियों की हासा भाषा जाति धर्म लूटने लुटाने की कगार पर हैं। इसको बचाने के लिये आदिवासी सेंगेल अभियान और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सलखान मुर्मू को साथ देना जरूरी हैं। 2023 मे हार हाल में सरना धर्म कोड व मरांग बुरू को बचाना है। जिसमे सेंगेल प्रदेश सरना मांडवा अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू सेंगेल, बोकारो महिला अध्यक्ष ललिता सोरेन ने भी सम्बोधित किया। सेंगेल कमिटि विस्तार में मुख्य रूप से

उपस्थित सेंगेल हजारीबाग सरना धर्म माड़वा अध्यक्ष बहाराम मरांडी, राजेश बेसरा, किसुन बेसरा, सुनील दुइ, निकेश बेसरा के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे||