हेमन्त सोरेन का पुतला दहन

0
68

 

*बिष्णुगढ़ :* भारतीय जनता पार्टी बिष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल के नेतृत्व में सात मील मोड़ बिष्णुगढ़ में हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया । रमुआँ दुर्गा मंदिर के प्राँगण से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सात मिल की दूरी तक हेमन्त सोरेन हाय-हाय, कोयला चोर हाय-हाय, बालू चोर हाय -हाय ,हेमन्त सोरेन गद्दी छोड़ो के भिन्न -भिन्न नारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए ।

पुतला दहन के पश्चात मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने कहा कि राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है ,चाहे रोजगार हो,चाहें भ्रष्टाचार हो,चाहें कानून व्यवस्था हो, महिलाओं की सुरक्षा हो,चाहे बिजली हो हेमन्त सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है ।ऐसे मे भारतीय जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताया तो राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार हमारी आवाज को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन को बर्बरता पूर्वक कार्यवाई कर कुचलने के कुत्सित प्रयास किया जिसे भारतीय जनता पार्टी किसी भी हाल में बर्दाश्त नही करेगी ।इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार महतो, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हिरामन महतो,मंडल उपाध्यक्ष महादेव मंडल,मंत्री राजेश सोनी, हरि यादव, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष

बासुदेव महतो,भाजयुमों मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन शर्मा, महामंत्री महेंद्र कुमार महतो, मंत्री नीतीश कुमार बर्णवाल, कन्हाई यादव,अनु० जाति मोर्चा महामंत्री दीपक कुमार रजक,सुरेश मंडल, रंजीत यादव,लालजी महतो समेत सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here