जमनीजरा में डीवीसी विस्थापितों की बैठक कि गई

0
834

बिष्णुगढ़ : बिष्णुगढ़ प्रखंड के नागी पंचायत के जमनीजरा में बुधवार को डीवीसी विस्थापितों की बैठक किया गया| बैठक की अध्यक्षता दौलत महतो एंव संचालन विनोद महतो ने किया। बैठक में विस्थापितों की समस्या एवं अधिकारों की चर्चा की गई साथ डीवीसी प्रबंधन के रवैए पर सवाल करते हुए कुसुम्भा मुखिया दुलारचंद पटेल ने कहा कि डीवीसी से का गठन देश के विकास में योगदान के लिए किया गया था किंतु डीवीसी पदाधिकारी एक कंपनी के तरह चला रही है जिसका केवल एक ही उद्देश है धन अर्जित करना। वहीं विस्थापित युवा महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही ने कहा कि डीवीसी से अपने सामाजिक दायित्व का नकाब पहन कर व्यापार कर रही है। सुरेश राम ने कहा कि प्रबंधन विस्थापितों को भटकाने का कार्य कर रही है, विस्थापित हित को दरकिनार कर स्वार्थ हित लगी है।
पनवा देवी ने कहा कि डीवीसी पहले यहां के विस्थापितों को पीने का पानी दे उसके बाद झारखंड सरकार को पानी बेचने का कार्य करें। बिना देवी ने कहा कि डीवीसी पदाधिकारी विस्थापितों की समस्या नहीं सुनती है तो विस्थापित एक हो कर लड़ेंगे और डैम का पानी रोकने का काम करेंगे।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप सेप्रदीप कुमार, जागेश्वर कुमार, रवि कुमार महतो, सरयू महतो, मनोज महतो , बिशनी देवी, कलबतिया देवी, मंगर सिंह, हिरामन कुमार, श्रवण सिंह, समेत अन्य विस्थापित ग्रामीण एवं महिलाएं लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here