झामुमो झारखंड आंदोलनकारी नेता मानिकचंद महतो का निधन 

0
511

 

*बिष्णुगढ़:* बिष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार पंचायत के केन्दुवाडीह निवासी झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी झामुमो नेता 80 वर्षीय मानिकचंद महतो का शुक्रवार को निधन हो गया| इस दुःख के घड़ी में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा जी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. एंव ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान के लिए कामना किएं और हृदय को अत्यंत पीड़ा देने वाले इस दु:ख की घड़ी में उनके परिजनों को ढाढस बंधाया| छोटी शर्मा जी ने कहा कि वह एक बहुत अच्छा व्यक्ति था

उन्होनें झारखंड अलग राज्य आंदोलन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी में रहकर 20 वर्ष तक राजनीतिक क्षेत्र में रहकर अपनी अहम भूमिका निभाई हैं. साथ ही आंदोलनकारी नेता स्वर्गीय टेकलाल महतो के साथ – साथ रहकर झारखंड अलग राज्य बनाने में योगदान रहा है. आज उनके निधन हो जाने से क्षेत्र में एक और आंदोलनकारी नेता को खो जाने की कमी खिलते रहेगी| सिबा महतो सीपीआई के नेता, हीरामन महतो, सुन्दर महतो, तुलो महतो, गोबिंद महतो, पूर्व मुखिया डॉ०, रितलाल महतो डॉo नेमचन्द महतो,प्रमोद महतो, दिनेश महतो, पप्पू महतो, खींचू महतो,प्रेमचंद महतो, बोधराम महतो,पुसन महतो, मंगर ठाकुर, पंचम तिवारी, इत्यादि भारी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित हुएं ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here